Visitors have accessed this post 92 times.
हाथरस में गंगा उत्सव 2026 एवं ब्रिक्स सतत जीवन शैली सप्ताह के अंतर्गत करवन नदी के पटैनी पुल स्थित नदी तट पर गंगा आरती और वैदिक पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय वन अधिकारी अमित मोहन गौड़, (डीपीओ) शिल्पी कश्यप एवं चेयरमैन देशराज सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
जिला गंगा समिति, हाथरस एवं हाथरस वन प्रभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामवासियों और जनप्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की। इस अवसर पर विधि-विधान से गंगा आरती एवं वैदिक पूजन किया गया। वहीं पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हरिशंकरी वाटिका की स्थापना के लिए पौधारोपण भी किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को नदियों के संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। आयोजकों ने प्रकृति के संरक्षण के लिए सामूहिक भागीदारी और अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की।









