Visitors have accessed this post 1043 times.

सिकंदराराऊ : तहसील क्षेत्र में कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षयकार द्वारा कस्बा पुरदिलनगर के मोहल्ला गड्डा , मोहल्ला इस्लामनगर , बरईशाहपुर , मऊ चिरायल , सिकंदराराऊ के मोहल्ला नोखेल , नोरंगाबाद पूर्वी एवं नगला रति को हॉटस्पॉट घोषित किया गया है। हॉटस्पॉट एरिया की परिधि संक्रमित के घर से 100 मीटर रहेगी। हॉटस्पॉट इलाको की समस्त गतिविधियां अग्रिम आदेश तक बन्द रहेगी। वहीं आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी की जाएगी ।

(अनूप शर्मा)