Visitors have accessed this post 1306 times.

सिकंदराराऊ : कोविड – 19 महामारी के चलते शासन द्वारा लगाए गए 55 घण्टे के मिनी लॉकडाउन के दौरान लोग घरों में कैद रहे। गली, मोहल्लों , बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। लॉकडाउन के नियमो का पालन कराने को पुलिसकर्मी कस्बा में जगह जगह मुस्तेद नजर आए। पुलिस की शक्ति के चलते लोग बेबजह सड़को पर घूमते हुए नजर नही आए। शासन द्वारा ये मिनी लॉकडाउन शुक्रवार की रात्रि 10 बजे से लागू किया गया है । जो सोमवार सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा।

(अनूप शर्मा)