Visitors have accessed this post 675 times.

सिकंदराराऊ : पुरदिलनगर पंचायत में फैले भ्रष्टाचार की शिकायत करने के बावजूद भी कार्रवाई न होने से पीड़ित 10 सभासदों ने मंडलायुक्त को लिखित रूप से सामूहिक इस्तीफा सौपा है। सभासदों द्वारा उच्चाधिकारियों को फैले भ्रष्टाचार से अवगत कराया था। किंतु भ्रष्टाचार में लिप्त लोगो के खिलाफ कोई कार्यवाही अमल में नही लाई गई। जिसके चलते सभासदों ने अपना सामूहिक इस्तीफा दे दिया। सभासदों द्वारा दिए गए इस्तीफे से कस्बा में खलबली मच गई ।

(अनूप शर्मा)