Visitors have accessed this post 814 times.

सिकंदराराऊ – थाना हसायन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर गांव कटाई नहर के पास से थाने के टॉप-10 अपराधी को एक चोरी की बाइक एवं तमंचा कारतूस समेत गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
 कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मृदुल कुमार सिंह ने बताया कि एसआई रामाधार ने सूचना पर दबिश देकर थाने के टॉप 10 अपराधी कुलदीप उर्फ लाल बादशाह पुत्र मोहनलाल निवासी मोहल्ला अहीरान थाना हसायन को किया गिरफ्तार। पुलिस ने आरोपी के  कब्जे से एक चोरी की बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल अलीगढ़ नंबर की एवं एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद कर जेल भेजा है।
          इनपुट – अनूप शर्मा