Visitors have accessed this post 770 times.
हाथरस – देर शाम 14 नए कोरोना पाॅजीटिव केस सामने आए हैं। जिनमें 9 हाथरस नगर से हैं । स्वास्थ्य विभाग के अनुसार देर शाम जो 14 पाॅजीटिव केस सामने आए हैं। उनमें अलीगढ़ रोड़ स्थित बसंत बाग निवासी 34 वर्षीय युवक, उसकी 33 वर्षीय पत्नी व 62 वर्षीय माँ कोरोना पाॅजीटिव पाए गए हैं। इसके अलावा खोड़ा हजारी निवासी 30 वर्षीय महिला, मटरूमल हलवाई खाना 40 वर्षीय महिला, काशीराम काॅलौनी निवासी एक 23 वर्षीय युवक, जोकि कैदी है पाॅजीटिव पाए गए हैं । जबकि अलीगढ़ रोड़ मुंशी गजाधर सिंह मार्ग 42 वर्षीय युवक व सीमा उपाध्याय नगर निवासी 25 वर्षीय युवक के अलावा ग्राम तिहरा मौह निवासी 55 वर्षीय महिला व 35 साल की महिला पाॅजीटिव पाए गए है, चिंतागढ़ी निवासी 38 वर्षीय युवक व मुरसान क्षेत्र के गांव नगला जीवा निवासी 33 वर्षीय युवक भी कोरोना पाॅजीटिव पाई गई है । सादाबाद क्षेत्र की 16 वर्षीय लापता किशोरी व 23 साल का एक युवक मेडिकल जाँच के दौरान पॉजिटिव पाए गए हैं | यह दोनों सादाबाद के सुमरा पचावरी के निवासी हैं |
इनपुट -अनूप शर्मा
यह भी पढ़े : हाथरस के NINE to 9 बाजार में क्या है खास
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप









