Visitors have accessed this post 975 times.
सासनी : 24 अगस्त। श्री दाऊजी महाराज मंदिर सासनी में दाऊबाबा का श्रंगार आरती का आयेाजन किया गया। जिसमें भक्तों ने सोशल डिस्टेंस के साथ मंदिर परिसर को सेनेटाइज कर फूल बंगला और श्रंगार किया।
मंदिर परिसर में दर्शन करने वाले भक्तों के लिए विशेष लाइन का इंतजाम किया गया। जिसमें उचित दूरी बनाते हुए भक्तों को श्रंगार दर्शन कराए गये। भक्तों ने दाऊबाबा का भोग लगाकर माखन मिश्री से प्रसाद वितरण किया। इस दौरान सैकडों भक्तों ने दाऊबाबा के फूल बंगला और श्रंगार दर्शन किए। शाम को भक्तों द्वारा सोशल डिस्टेंस के साथ भजन संध्या का अयोजन किया। जिसमें दाऊबाबा और रेवती मैया के भजनों से माहौल भक्तिमय हो गया।
INPUT – Avid Hussain









