Visitors have accessed this post 1022 times.
सिकंदराराऊ : कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती के साथ युवक ने मारपीट कर जबरन छेड़छाड़ कर दी । पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है ।
गांव निवासी युवती ने दर्ज कराई रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि वह खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने जा रही थी । उसी दौरान गांव के ही रामू पुत्र गंगा सिंह ने उसे जबरन पकड़ लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता ने जब विरोध किया तो उसके साथ आरोपी ने मारपीट कर दी। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।
(अनूप शर्मा)









