Visitors have accessed this post 900 times.
हाथरस : थाना हाथरस जंक्शन के गांव भोपतपुर स्थित बिजली घर पर तैनात एक विद्युत कर्मी का 20 हजार की रिश्वत लेते वीडियो वायरल हुआ है। जिससे विद्युत विभाग में फैले भ्रष्टाचार की पोल खुल गई है। बिजली मीटर की रीडिंग (लोड ) कम करने के लिए जेई के नाम पर 20 हजार रुपये लेते हुए विद्युत कर्मी कैमरे में कैद हो गया ।
(अनूप शर्मा)









