Visitors have accessed this post 957 times.

सिकंदराराऊ : कस्बा के मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी निवासी एक महिला को पिता द्वारा दिए गए मकान पर भाई समेत अन्य आरोपियों ने जबरन कब्जा कर उसके साथ मारपीट कर दी । जिससे महिला घायल हो गई । पीड़िता ने कोतवाली में सात नामजदो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है ।
मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी निवासी नरगिस पत्नी खालिद ने रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि उसको उसके पिता ने एक मकान रहने हेतु दिया था। जिस पर मोहल्ले के ही सायना पत्नी खलील, रजिया पत्नी तस्लीम ,शाहिद पुत्र सलामुद्दीन, कल्लो पत्नी इस्लाम , सलीम , राजू व राजेश पुत्रगण अजीज एकराय होकर जबरन कब्जा कर रहे है। विरोध करने पर आरोपितों द्वारा पीड़िता के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट दी । जिससे पीड़िता लहूलुहान हो गई। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।

(अनूप शर्मा)