Visitors have accessed this post 660 times.
सिकंदराराऊ : थाना हसायन क्षेत्र के गांव बरसोली में बकाए के चलते विद्युत कनेक्शन काटने के बावजूद आटा चक्की को चलाई जा रही थी। जिस पर संविदा कर्मी लाइनमैंन ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी । जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली में तहरीर दी है ।
(अनूप शर्मा)









