Visitors have accessed this post 933 times.
हाथरस – थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांधी तिराहा स्थित त्रिवेदी नगर में दो युवकों में मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया जाता है कि मामूली बात को लेकर दोनों में गाली गलौज होते-होते बात हाथापाई तक आ गई। दूसरे व्यक्ति ने डंडे से युवक के सिर पर जोरदार हमला कर दिया। जिससे युवक लहूलुहान हो गया। पड़ोसियों द्वारा उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक उपचार में जुट गए।
(अनूप शर्मा)
यह भी पढ़े : थायराइड को कम करने के लिए अपनाएं यह तरीके
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप
![]()









