Visitors have accessed this post 1152 times.

सिकंदराराऊ – कोतवाली क्षेत्र के गांव कचौरा में एक चिकित्सक के साथ नामजदों ने आठ दिन पूर्व मारपीट कर दी। जिससे वह गम्भीररूप से घायल हो गए। जिसे उपचार के लिए हरियाणा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहाँ उपचार के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गए। मृतक के पुत्र ने एक नामजद व अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
अमित कुमार पुत्र प्रकाश सिंह निवासी गांव चांचली थाना जेबर जनपद गौतम बुद्ध नगर ने रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि उसके पिता प्रकाश सिंह थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव कचौरा में चिकित्सालय चलाते है। गत 21 अगस्त की रात्रि 10 बजे सोनू पुत्र सुखवीर सिंह निवासी गांव मुन्नापुर थाना सिकंदराराऊ एवं दो अन्य अज्ञातों ने प्रकाश सिंह के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी। जिससे वह गम्भीररूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार हेतु नेहूं मेवात हरियाणा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहाँ उनकी उपचार के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।

(अनूप शर्मा)