Visitors have accessed this post 793 times.
सिकंदराराऊ – छः दिन बाद कर्मयोग सेवा संघ के संस्थापक अध्यक्ष विवेकशील राघव जेल से रिहा होकर वापस आए तो क्षेत्र के लोगों एवं संघ के कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड गयी। लोगों का हुजूम उनके स्वागत के लिए उमड़ पड़ा। कस्बा के हाथरस रोड पर स्थित उपाध्याय सेटरिंग के पास उनके स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विवेकशील राघव का फूल मालाओं से लादकर जोशीला स्वागत किया गया।
बतादेकि कर्मयोग सेवा संघ के अध्यक्ष विवेकशील राघव एवं नरेश कुमार को उपजिलाधिकारी विजय कुमार शर्मा द्वारा छह दिन पूर्व सोशल मीडिया पर उनकी छवि खराब करने के आरोप में जेल भेजा था। विवेकशील राघव की जेल से रिहाई मंगलावर को हुई। उनके जेल से रिहा होने पर शुभचिंतको एवं कार्यकर्ताओ में हर्ष की लहर दौड़ गई। जेल से आने के बाद उनका जोशीला स्वागत किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से शिवलेश उपाध्याय, मनोज वार्ष्णेय, विनय पचौरी, सुशील राघव, संतोष पुण्ढ़ीर, रमेश पुण्ढीर, उमेश शर्मा, प्रशांत विक्रम शाह, प्रदीप गर्ग, कुलवीर यादव, शोभित गर्ग, अजय वर्मा, सोमदत्त शर्मा, हरिओम वर्मा आदि लोग मौजूद थे।
इनपुट -:अनूप शर्मा









