Visitors have accessed this post 599 times.

हाथरस – सहपऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव करैया में एक 55 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव गांव के पास स्थित एक बाजरा के खेत में पड़ा हुआ मिला। इससे पूरे गांव में सनसनी फैल गयी। परिजन महिला को निजी चिकित्सक के पास लेकर भी गए लेकिन चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में कोहराम मचा रहा। सूचना मिलने पर मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।परिजन महिला की हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैं ।