Visitors have accessed this post 954 times.

सिकंदराराऊ – कोतवाली क्षेत्र के गांव लालगढ़ी निवासी एक 22 वर्षीय युवक को खेत पर कार्य करते समय जहरीले सर्प ने डस लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी । परिजन आनन फानन में उसे उपचार के लिए एटा ले गए। जहाँ से हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे सीएचसी ले गए। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते मे युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मामले की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।

input: अनूप शर्मा