Visitors have accessed this post 996 times.
सासनी- सासनी- 24 सितंबर। गांव वीर नगर में एक शराबी ने नशे में हंगामा कर दिया। जिसे लेकर ग्रामीण महिलाओं ने उसकी जमकर पिटाई कर दी और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।
जानकारी के अनुसार गांव वीर नगर में एक युवक पर अंगूर की बेटी का नशा इस कदर चढा िकवह ग्रामीणों को गाली देने लगा। यह बात ग्रामीणों को न गंवार गुजरी, मना करने पर भी शराबी युवक शांत नहीं हुआ तो ग्रामीण महिलाओं और बच्चों का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ गया। महिलाओं ओर बच्चों ने लात घूंसों और लाठी डंडों से शराबी की पिटाई कर दी। और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शांतिभंग का अभियोग पंजीकृतकर युवक को न्यायालय में पेश किया है।
input: avid hussain









