Visitors have accessed this post 240 times.

मण्डल के बूथ देदामई, नहलोई, तथा बिघैपुर में पं०दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती सोशल डिस्टेंस के साथ मनाई गई। यहां भाजपाईयों ने श्री उपाध्याय के छबिचित्र पर पुष्पहार अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का अव्हान किया।
शुक्रवार को जंयती मनाते हुए पूर्व मण्डल अध्यक्ष व एल०डी०बी०के चैयरमैन राजकुमार शर्मा, ने कहा कि श्री उपाध्याय ने देश के हित में जो भी काम किए वह अस्मरणीय है। हमें उनकी बातों को स्मरण करते हुए देश के लिए समर्पित करने की आवश्यकता है। इस दौरान मण्डल उपाध्यक्ष व सहकारी संघ के चेयरमैन ठा० कोमल सिंह तोमर ,ए०एस०तोमर, योगेन्द्र सिंह तोमर, अनिल तोमर, कांता पचैरी, सुखपाल सिंह आदि मौजूद थे। दूसरी ओर सासनी में बस स्टेंण्ड के निकट ठाकुर प्रेमपाल सिंह के प्रतिष्ठान पर श्री उपाध्याय का जन्मोत्सव मनाया गया। यहां सभी ने श्री उपाध्या के छबिचित्र पर माल्यार्पण किया और उन्हें याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलते हुए देश और समाज सेवा का प्रण लिया। इस दौरान रूपेश उपाध्याय, सोमेश सोलंकी, बाबूलाल, राजू, आदि मौजूद थे।

INPUT – Avid hussain