Visitors have accessed this post 1244 times.

सिकंदराराऊ – करोड़ों रुपए की छात्रवृत्ति घोटाले में नामजद आरोपी सपा जिलाध्यक्ष के अनुज पूर्व ब्लाक प्रमुख रविंद्र यादव को उनके घर से कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम को गांव रतिभानपुर में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है। जिससे अन्य आरोपियों में खलबली मच गई है।
छात्रवृत्ति घोटाले के 13 नामजदों की गिरफ्तारी के लिए ईओडब्ल्यू कानपुर द्वारा कुछ दिन पूर्व गिरफ्तारी तहरीर कोतवाली पुलिस को भेजी गई थी। तभी से यह तय हो गया था कि अब पुलिस वर्षों से लटके हुए इस मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी करेगी। पुलिस द्वारा लगातार नामजदो के घर व अन्य ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी।

input: अनूप शर्मा