Visitors have accessed this post 881 times.
सिकंदराराऊ – थाना हसायन क्षेत्र की पुलिस चौकी जरेरा इंचार्ज अनिल यादव ने शराब के नशे में धुत गांव सकरा के पास स्थित एक वृद्ध ढाबा संचालक को दबंगी के बल पर चौकी में लाकर पेड़ से लटका कर बेरहमी से पीटा बाद में सुबह उसका शान्तिभंग के आरोप में चालान भी कर दिया। दरोगा द्वारा की गई वृद्ध की पिटाई से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। पीड़ित ने उक्त मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है।
input: अनूप शर्मा









