Visitors have accessed this post 907 times.

सिकंदराराऊ – जलेसर रोड स्थित नहर पुल के पास शुक्रवार की देर शाम को अज्ञात वाहन ने थाना हसायन क्षेत्र के गांव इटर्नी निवासी एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। सूचना पाकर मृतक के परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। युवक की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।

input: अनूप शर्मा