Visitors have accessed this post 1013 times.

सादाबाद। दी बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए मंगलवार से नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है।
चुनाव अधिकारी भुवनेश्वर दयाल शर्मा एडवोकेट, सहायक चुनाव अधिकारी अखिलेश चौधरी व देवेंद्र सागर ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए राम कुमार शर्मा एडवोकेट व सुरेंद्र पाराशर एडवोकेट ने नामांकन किया है। सचिव पद के लिए वीरेंद्र सिंह, ओवेंद्र निमेष ने नामांकन किया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए अनुराग गुप्ता एडवोकेट, कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम के लिए हरिशंकर गिरी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष द्वितीय के लिए भानुदत्त राजोरिया, कोषाध्यक्ष के लिए नरेंद्र सिंह, सह सचिव प्रथम के लिए विवेक सारस्वत, सह सचिव द्वितीय के लिए दीपक दीक्षित व संजय यादव, सह सचिव तृतीय के लिए कृष्ण गोपाल चतुर्वेदी ने नामांकन दाखिल किया है। बुधवार को भी अन्य कुछ पदों पर नामांकन की संभावना है।

इनपुट अखलेश वाश्रेय