Visitors have accessed this post 1062 times.
सासनी- 1 अक्टूबर। कस्बा में चोरों का आंतक बदस्तूर जारी है। बीती रात चोरों पे मोहल्ला ब्राह्मणपुरी में एक दुकान को निशाना बनाकर उसका शटर तोडने तथा चोरी करने की कोशिश मगर जगार होने पर चोरों को उल्टे पांव भागने पर मजबूर होना पडा। इसकी शिकायत कस्बा के विनोद ने कोतवाली में दी है।
गुरूवार को कोतवाली में दी अपनी शिकायत में मोहल्ला ब्राह्मणपुरी निवासी विनोद कुमार ने कहा है कि उसके मकान के सामने कुछ चोर दुकान का शटर काट रहे थे। तभी अवाजा होने पर उसकी आंख खुल गई। तभी शोर मचाने पर चोरों के हौसले पस्त हो गये। चोर बिना चोरी किए ही उल्टे पांव भाग गये। विनोद ने घटना की तहरीर देते हुए कस्बा में पुलिस से सघन गश्त करने की मांग की है
input: avid hussain









