Visitors have accessed this post 726 times.
सिकंदराराऊ : स्थानीय जी टी रोड स्थित नगर पालिका क्रीड़ा स्थल के पास एक तेज रफ्तार रोडबेज बस ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार गम्भीररूप से घायल हो गए। मौके पर लोगो की भीड़ जुट गई। आनन फानन में घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहाँ से घायलों को हालत गम्भीर होने पर चिकित्सको ने अलीगढ़ रेफर किया है। सूचना पर पहुँची पुलिस ने बस को अपने कब्जे में लिया है।
input: अनूप शर्मा









