Visitors have accessed this post 1550 times.
हाथरस : सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुए जिनमें थाना सिकन्द्राराऊ में नियुक्त उप निरीक्षक रामवीर शर्मा व हैंड कांस्टेबल बृजेश कुमार किसी व्यक्ति से पैसो का लेने देन करते हुये दिखाई दे रहे थे , तथा उनका क्रियाकलाप संदिग्ध प्रतीत हो रहा था । उक्त वीडियो का संज्ञान लेते हुये पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा दोनों पुलिस कर्मियो को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है तथा उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही के आदेश दिये गये हैं।









