Visitors have accessed this post 1115 times.

सासनी : 9 अक्टूबर। ग्रामीण पत्रकार एसोसियेशन उत्तर प्रदेश की तहसील इकाई स्तर पर कार्रकारिणी का गठन किया गया। जिसमें पत्रकार बंधुओं को उनके पद और कार्रभार सौंपे गये।
शुक्रवार को एसोसियेशन के हाथरस जिलाध्यक्ष शंभूनाथ पुरोहित ने सासनी पहुंचकर इकाई का गठन करते हुए विमल महाजन को ईकाई का तहसील अध्यक्ष बनाया जिसे सर्वसम्मति से हर्षकरतल ध्वनि के साथ स्वीकार किया। वहीं ललित कौशिक को उपाध्यक्ष, विजेन्द्र सागर को मंत्री, तथा गौरव दीक्षित को संगठन मंत्री बनाया गया। इसके अलावा मनोज वाष्र्णेय को कोषाध्यक्ष और मीडिया प्रभारी के रूप में सुनील शर्मा को कार्रभार सौंपा गया। वहीं सभी पदाधिकारियांे को अपने पद और गोपनीयता के साथ कर्तव्यनिष्ठा से एसोसियेशन के पदाधिकारी के रूप में जिम्मेदारी निभाने की बात कही। इस दौरान सादाबाद से आए पत्रकार होशियार सिंह, हिमांशु कुशवाहा राजेश त्रिगुनायत राजाजी, आबिद हुसैन, विजेन्द्र सागर, मोहित शर्मा, अंकित गौड, सोमेश सोलंकी, आदि मौजूद थे।

input: avid hussain