Visitors have accessed this post 1083 times.

नोएडा
गांजा पीने से मना करने पर एक शख्स ने पत्नी की पिटाई कर दी। महिला ने सेक्टर-20 पुलिस से शिकायत की है। उसका आरोप है कि गांजा पीकर पति अकसर उससे मारपीट करता है।

पुलिस के अनुसार, मूलरूप से बिहार के सीवान की रहने वाली महिला परिवार के साथ सेक्टर-8 में रहती है। वह एक निजी कंपनी में काम करती है। उसने बताया कि

मंगलवार दोपहर को वह लंच के लिए कमरे पर गई थी। उस समय उसका पति गांजा पी रहा था।

महिला ने इसका विरोध किया, तो पति उससे मारपीट करने लगा। पत्नी की शिकायत पर पति को पकड़ कर थाने लाया गया। पुलिस ने चेतावनी देकर दोनों का समझौता करवा दिया