Visitors have accessed this post 983 times.
सिकंदराराऊ : जीटी रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर विधायक वीरेन्द्र सिंह राणा ने जन समस्याएं सुनी । इस अवसर पर ग्रामीणों ने उन्हें विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। राणा ने समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को फोन पर निर्देश दिए । राणा ने कहा कि क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को निस्तारित करने के लिए वह निरंतर प्रयत्नशील हैं। क्षेत्र के सभी लोगों के लिए उनके दरवाजे खुले हुए हैं। प्रदेश सरकार उत्तर प्रदेश को विकास की राह पर आगे ले जाना चाहती है। मुख्यमंत्री ने विकास के लिए नई नई योजनाएं संचालित की हैं, जिसकी बजह से बड़े-बड़े उद्यमी और उत्तर प्रदेश में उद्योग लगाने के लिए तैयार हैं। लेकिन विपक्षी पार्टियां विकास को अवरुद्ध करना चाहती हैं । इस अवसर पर उमेश कुमार, राजवीर सिंह, आराम सिंह, भानु प्रकाश शर्मा, धर्मेंद्र टाइगर, कमलनयन वार्ष्णेय, लोकेश जादौन, पंकज गुप्ता, पंकज ठाकुर व ललित पुंढीर आदि मौजूद थे।
INPUT – अनूप शर्मा









