Visitors have accessed this post 288 times.

सिकंदराराऊ : राष्ट्रीय विप्र एकता मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की एक बैठक कैंप कार्यालय पर संपन्न हुई। जिसमें प्रयागराज एवं गोरखपुर मंडल अध्यक्ष समेत नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा की गई। बैठक का शुभारंभ भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया ।
बैठक में पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए राष्ट्रीय संयोजक चेतन शर्मा एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजीव चतुर्वेदी ने बताया कि राहुल मणि त्रिपाठी को गोरखपुर मंडल अध्यक्ष एवं कमला शंकर तिवारी को प्रयागराज मंडल अध्यक्ष एवं अशोक पारित को जिलाध्यक्ष जयपुर राजस्थान बनाया गया है। वहीं दुर्गादत्त उपाध्याय को अलीगढ़ एवं आगरा मंडल का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इनके अलावा जयकिशोर शर्मा उर्फ वीरेश शर्मा को प्रदेश संगठन मंत्री, दुर्गेश पचौरी मंडल उपाध्यक्ष अलीगढ़, शशिकांत शर्मा प्रदेश कोषाध्यक्ष युवा मोर्चा, मुकेश शर्मा तहसील अध्यक्ष सिकंदराराऊ, जगमोहन शर्मा उर्फ बिट्टू पंडित को मंच के युवा मोर्चा का तहसील प्रभारी एवं मनोज दीक्षित को ज़िला महामंत्री बनाया गया है ।
उन्होंने बताया संगठन अब देश के 10 राज्यों में कार्य कर रहा है। जल्द ही संगठन का राष्ट्रीय अधिवेशन दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। जोकि कोरोना काल की परिस्थितियों के चलते स्थगित कर दिया गया था।
राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज संगठन की बड़ी महत्ता है। देश में विभाजनकारी नीति राजनीति में अपनाई जा रही है, जो कि गलत है। इसके तहत ब्राह्मणों का उत्पीड़न किया जा रहा है ।लगातार ब्राह्मणों की हत्याएँ हो रही हैं ।सरकारों को संज्ञान लेना चाहिए और ऐसे मामलों में सख्ती से निपटना होगा। ब्राह्मण समाज का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।
बैठक में राष्ट्रीय प्रवक्ता विष्णु कांत दीक्षित ,आकाश दीक्षित, शशिकांत शर्मा, दुर्गेश पचौरी ,मनोज दीक्षित, मयंक उपाध्याय माही, निखिलवर्ती पाठक, बिट्टू पंडित, मनोज पंडित, मुकेश शर्मा ,नीरज शर्मा ,वीरेश शर्मा, अंकुश पंडित, सजल पंडित, ऋषभ शर्मा, विशाल पचौरी, संदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।

input : अनूप शर्मा