Visitors have accessed this post 1273 times.

सिकंदराराऊ – कस्बा के जीटी रोड स्थित मोहल्ला लाला का नगला में एक बैंड की दुकान के बाहर खड़ी घोड़ा बग्गी में अचानक आग लग गई। बग्गी से उठती लपटों के चलते मोहल्ले में अफरा तफरी मच गई। मौके पर लोगो की भारी भीड़ जमा ही गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दमकल कर्मियों को सूचना दी। सूचना पर पहुँचे दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मकश्त के बाद आग पर काबू पाया। घटना से बैंड संचालक को हजारो रुपए की क्षति हुई है। हो सकता था बड़ा हादसा क्योंकि इस मोहल्ले में आतिशबाजी के कई गोदाम है । जहाँ घनी आबादी में आतिशबाजी तैयार की जाती है

इनपुट -:अनूप शर्मा