Visitors have accessed this post 739 times.

सासनी : 16 अक्टूबर। कोतवाली पुलिस ने एक युवक को आगरा अलीगढ रोड स्थित बस स्टेंड से 305 ग्राम सफेद पाउडर सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
एसएचओ अश्वनी कौशिक के अनुसार एसआई शांति शरण यादव एवं कस्बा इंचार्ज जयदीप सिंह शांति व्यवस्था हेतु गश्त पर थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में कुछ नशे का सामान लेकर बेचने की फिराक में बस स्टेंड पर खडा हैं। पुलिस ने सूचना क आधार पर मुखबिर के इशारे पर युवक को दबोच लिया और कोतवाली ले आए जहां उसकी जामा तलाशी में 305 ग्राम सफेद नशीला पाउडर बरामद किया। पुलिस ने युवक के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा है। पूछताछ मे युवक ने पुलिस केा अपना नाम मुशर्रफ पुत्र साहिद निवासी आशा नगर सासनी बताया है।

input : avid hussain

यह भी पढ़े : हैण्डवाश कर मनाया अब्दुल कलाम का जन्मदिन

खबरे देखने के लिये डाउनलोड करें TV 30 india.com

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp