Visitors have accessed this post 1744 times.
सिकन्दराराऊ : ब्राह्मण समाज की एक शोक सभा ममता फार्म हाउस पर हुई । जिसमें उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व डायरेक्टर पंडित जयप्रकाश शर्मा की भाभी जी व रामबाग कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा उर्फ ओम बाबू की धर्मपत्नी सरला देवी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया और दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति एवं आहत परिवार को इस दुख की घड़ी सहन करने को शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वरी कामना की गई । शोक व्यक्त करने वालों में सुभाष चन्द्र शर्मा ,अबनीश भारद्वाज, चेतन शर्मा ,धर्मेंद्र शर्मा, मित्रेश चतुर्वेदी ,अरुण दीक्षित, विजयवर्ती पाठक ,विनय चतुर्वेदी, पवन पंडित ,मनोज पंडित, अनूप शर्मा, राजीव चतुर्वेदी, आकाश दीक्षित, कृष्णकांत कौशिक, निखिल वर्ती पाठक ,मयंक उपाध्याय, रिंकू शर्मा ,गौरव भारद्वाज, आशीष दीक्षित, कमलकांत दीक्षित, संदीप शर्मा पारस शर्मा कृष्णा शर्मा , राज भारद्वाज आदि लोग मौजूद रहे।
input : अनूप शर्मा









