Visitors have accessed this post 350 times.

सिकंदराराऊ : राष्ट्रीय विप्र एकता मंच की बैठक कैंप कार्यालय पर संपन्न हुई । जिसमें मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं गुजरात के प्रदेश संयोजक और उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष की घोषणा की गई l बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया तथा आज के परिवेश में ब्राह्मण समाज की स्थिति पर व्यापक चर्चा की गई l
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर मनोज पंडित को मनोनीत किया गया है। वहीं गुजरात के प्रदेश संयोजक इसरो के पूर्व वैज्ञानिक आलोक शर्मा व मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर डॉ प्रेमचंद शर्मा को मनोनीत किया गया है। आगरा मंडल संयोजक मनु शर्मा एवं अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष के पद पर राकेश उपाध्याय, युवा मोर्चा अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष के पद पर शुभम पंडित एवं मधुकर गौड़ को मंडल उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है शिवम शर्मा को युवा मोर्चा का सिकंदराराऊ नगर मंत्री तथा प्रदीप अग्निहोत्रीे को हसायन ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है।
उन्होंने कहा ब्राह्मण उत्पीड़न के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। देश में मजबूत संगठन तैयार किया जा रहा है l ब्राह्मण समाज का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा l
इस अवसर पर राष्ट्रीय संयोजक चेतन शर्मा, राजीव चतुर्वेदी, मनोज पंडित, विष्णु कांत दीक्षित, निखिल वर्ती पाठक, राजू शर्मा, संदीप शर्मा, रितिक पांडेय, सजल पंडित, अनंत देव आदि मौजूद रहे।

input : अनूप शर्मा