Visitors have accessed this post 1584 times.

सासनी : 30 अक्टूबर। हरियाणा के बल्लभगढ में सरेआम चैराहे पर बिटिया निकिता तोमर की हत्या को लेकर बच्चा पार्क में एक शोक सभा का अयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने घटना को घोर निंदनीय कृत्य बताते हुए हत्योरों को कडी से कडी सजा दिलाए जाने की बात कही।
शुक्रवार को हुई शोक सभा में वक्ताओं ने कहा कि हमारे समाज में आज बेटियों के साथ सरेआम दुराचार और उनकी हत्याओं का सिलसिला बढता जा रहा है इसके लिए सरकार केा कठोर कदम उठाते हुए ऐसे दरिंदों को फांसी से भी घातक मौत देनी चाहिए। जिससे अपराधियों में भय पैदा हो और कभी भविष्य में कोई इस प्रकार का अपराध करने की सोच भी न सके। वक्ताओं ने निकिता की हत्या पर गहरा शोक प्रकट करते हुए दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को धैर्य धारण करने हेतु भगवान से प्रार्थना की। इस दौरान विक्रम सिंह जादौन, कोमल सिंह तोमर, सोमेश सोलंकी, कुंवर कन्हैया सिंह तोमर, सतीश्ज्ञ पुण्ढीर, मोहन चैधरी, कांता पचैरी, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, सुभाष चैहान, महाराज सिंह, भानु प्रताप सिंह, आकाश वाष्र्णेय, धु्रव शर्मा, अविनाश तिवारी, ललित कुमार, रोहित शर्मा, संदीप शर्मा, चंचल शर्मा आदि मौजूद थे।

input : avid hussain