Visitors have accessed this post 998 times.

सिकन्दराराऊ : नगर में प्रत्येक वर्ष निकलने वाले जुलूस ए मोहम्मदी को लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्ष्यकार एवं पुलिस अधीक्षक विनीत जयसवाल ने सिकन्दराराऊ का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारी द्वय पुरानी तहसील स्थित शाही जामा मस्जिद पर पहुँचे। हालांकि सीरत कमेटी द्वारा कोविड 19 के चलते जुलूस ए मोहम्मदी को नही निकाला गया। ईद मिलाद उल नवी के पर्व पर मुस्लिम समाज के लोगो द्वारा जगह जगह हलबा आदि का वितरण किया गया।
इस मौके पर फैजान भारती ,वसीम फारुकी, अली फारुकी, सोनू फारुकी, जाहिद कुरैशी ,नसीम फारुकी, रिजवान कादरी, आशू, आसिफ, इशरत अली आदि मौजूद रहे।

input : अनूप शर्मा