Visitors have accessed this post 709 times.
ककोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग काफी मुस्तैदी से लोगों की कोरोना वायरस से बचाने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग टीम ने कस्बा में काॅस्मेटिक दुकान चलाने वाले दुकानदारांे के सेंपल लेकर जांच केा भेजे।
गुरूवार को कोरोना जांच से पूर्व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी डा. एसपी सिंह तथा वीपीएम प्रदीप शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि कोरोना वायरस सर्दी के दिनों में और अधिक फैल सकता है, इसकी रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग और अन्य के द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जितनां सर्दी का प्रकोप बढेगा उतना ही कोरोना वायरस भी अपने पैर फैलाएगा। इसकी जांच ओर बचाव अति आवश्यक है। उन्होंने बताया कि कोरोना से बचने के लिए बार-बार हाथो को धोना, तथा उचित दूरी बनाए रखना एवं फेसमास्क का प्रयोग अति आवश्यक है। उन्होंने बताया कि कस्बा में चलाए गये कोरोना जांच अभियान में करीब पचास से अधिक लोगों की कोरोना जांच सेंपल लिए गये। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लैव असिस्टेंट आकाश कौशिक, गजवीर सिंह ,अनिल कुमार, श्याम मोहन, जय प्रकाश, आदि मौजूद थे।
INPUT – Avid Hussain









