Visitors have accessed this post 914 times.
पुलिस कप्तान विनीत जैसवाल के आदेशानुसार सीओ रूचि गुप्ता के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने एसएसचओ गौरव सक्सैना के नेतृत्व में आने वाले त्यौहारों पर किसी प्रकार की कोई अनहोनी या अपराधिक घटना न हो इसे लेकर फ्लैग मार्च किया। जिसमें थाने के एसआई सहित पुलिस जवानों ने भाग लिया।
एसएचअओ गौरव सक्सैना ने बताया कि आने वाले त्यौहार सभी भारतवासियों के है, जिसे लेकर सभी भाईचारा और एकता का परिचय देते हुए त्यौहारों को शांति और शौहार्द से मनायें। फ्लैगमार्च कोतवाली से शुरू होकर के एल जैन इंटर कालेज, जामा मस्जिद, बच्चा पार्क, बस स्टेंण्ड शहीद पार्क, मुख्य बाजार होते हुए पुनः कोतवाली तक निकाला गया। इस दौरान एसआई, हैडकांस्टेबिल, और पुलिस जवान मौजूद थे।
INPUT – Avid Hussain









