Visitors have accessed this post 992 times.

कोतवाली पुलिस द्वारा एसपी विनीत जैसवाल और सीओ रूचि गुप्ता के निर्देशन में चलाए जा रहे चैकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने कोतवाली चौराहे पर वाहन चैकिंग अभियान चलाया। जिसमें वाहन चालकों में खलबली मच गई।
एसएचओ गौरव सक्सैना के अनुसार कोतवाली चौराहे पर चलाए गये वाहन चैकिंग अभियान का मुख्य उद्देश लोगां के यातायात के नियमों के बारे में जानकारी देना था, इसी बीच कुछ लोग यातायात के नियमों का उलंघन करते पाए गये, जिनके वाहनों के ई‘-चालान काटे गये। चैकिंग के दौरान 38 ईचालान काटे गये। और वाहन चालकों को शराब पीकर, वाहन चलाने की हिदायत दी गईं वहीं चार पहिया वाहन चालकों को शीट बैल्ट लगाकर चलने के नियम समझाए गये। साथ ही कोरोना के बचाव हेतु फेसमास्क, फेस शील्ड, सेनेटाईजर और उचित दूरी बनाए रखने की हिदायत दी गई। इस दौरान एसआई शांतिशरण यादव, एसआई सोनम, कांस्टेबिल आदि मौजूद थे।

INPUT – Avid Hussain