Visitors have accessed this post 789 times.

तहसील परिसर में संग्रह अमीन संघ के पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक आहूत की गई। जिसमे संघ की कार्रकारिणी को भंग कर नई कार्रकारिणी का चुनाव किया गया।
गुरूवार को तहसील परिसर में हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष शीलेन्द्र सिह, एवं सामिक संग्रह अमीन जिलाध्यक्ष भुवनेन्द्र ने अमीनों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया। तथा नई कार्रकारिणी का गठन करते हुए सर्व सम्मति से रोशन सिंह को तहसील अध्यक्ष चुना गया। उसके बाद देवेन्द्र कुमार को तहसील मंत्री बनाया गया वहीं राजकुमार को कोष का भार सौंपा गया। तथा संगठन मंत्री के रूप में योगेशकुमार का कार्रभार सौंपा गया। इस दौरान रोशन ंिसह, देवेन्द्र कुमार, राजकुमार, योगेश कुमार, शीलेन्द्र सिंह, मुकेश चैहान, आदि मौजूद थे।

INPUT – Avid Hussain