Visitors have accessed this post 906 times.
सासनी : 19 नवंबर। क्षेत्रीय कांग्रेसजनों ने आगरा अलीगढ़ राजमार्ग स्थित स्थानीय कांग्रेस कार्यालय पर देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री, इंदिरा प्रियदर्शनी आयरन लेडी का जन्मदिवस बडे हर्षोल्लास के साथ मनाया।
गुरूवार को कांगे्रसियों ने श्रीमती इंदिरागांधी के छविचित्र पर माल्यार्पण कर स्मरण किया। तथा उनके द्वारा देश के लिए दी गई अपनी जान की आहूती के बल पर देश में फैले भ्रष्टाचार और अराजकता को मिटाने का संकल्प लिया। वक्ताओ ने अपने संभोधन से उनकी नीति और सिंद्धांतों पर प्रकाश डालते हुये उपस्थित कांग्रेसजनो का मार्गदर्शन कराया । इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष धीरेश दीक्षित, पीसीसी सदस्य अनुज संत, जीवन किशोर लवानियाँ, कालीचरन पाठक मुन्ना लाल शर्मा, विजय कुमार,वीरेंद्र जैन, ड़ा काशिम, लालता प्रसाद शर्मा आदि मौजूद थे।
input : avid hussain









