Visitors have accessed this post 1110 times.
सिकन्दराराऊ : हाथरस रोड स्थित गांव बस्तोंई के निकट निर्माणाधीन एनएच 91 के लिए मिट्टी ला रहे डंफर व ट्रक की आमने सामने भीषण भिड़ंत हो गई। जिससे मौके पर डंफर चालक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं ट्रक चालक गम्भीररूप से घायल हो गया। जिससे कुछ देर के लिए हाथरस मार्ग बाधित हो गया। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायल चालक को ट्रक से बाहर निकाल कर उपचार हेतु सीएचसी में भर्ती कराया। जहाँ से चिकित्सको ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक डंफर चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
INPUT – अनूप शर्मा










