Visitors have accessed this post 572 times.
कोतवाली पुलिस ने सीकुर बंबा से एक युवक को अवैध रूप से बिक्री को ले जाई जा रही देशी शराब सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
गुरूवार को एसएचओ गौरव सक्सैना के अनुसार वह एसआई शांतिशरण यादव तथा हमराह कांस्टेबिल अनुज और धर्मेन्द्र के साथ सुबह शंाति व्यवस्था हेतु गश्त पर थे, तभी उन्हें गांव सीकुर बंबा की ओर एक संदिग्ध युवक जाता दिखाई दिया जिसे टोकने पर वह भागने लगा। पुलिस ने भी दौडकर उसे पकड लिया और कोतवाली ले आए। जहां उसकी जामा तलाशी में पुलिस ने 19 क्वाटर देशी शराब के बरामद किए। जिन्हें वह अवैध रूप से बिक्री के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर युवक को न्यायालय में पेश किया हैं वहीं पूछताछ मंे युवक ने पुलिस को अपना नाम सोनवीर पुत्र देवी सिंह निवासी खिटौली बताया है।
INPUT – Avid Hussain










