Visitors have accessed this post 307 times.

सासनी : 5 दिसंबर। नई रोशनी कार्रक्रम के तहत महिला प्रशिक्षण हेतु सर्वे के दौरान श्री रामग्राम सेवा संस्थान सचिव श्रीमती सुनीता वाष्र्णेय ने गांव-गांव जाकर महिलाआंे को फेसमास्क का वितरण किया और उन्हें नारी सशक्तिकरण के बारे में जानकारी दी।
शनिवार को संस्थान की सचिव श्रीमती सुनीता वाष्र्णेय निरीक्षण के दौरान लोगों को बताया कि सामाजिक कुरीतियों के कारण आज तक तमाम महिलायें अशिक्षित हैं और उन्हें सम्मान नहीं मिल रहा है। अपनी योग्यता और अनुभव के अनुसार भी महिलाओं को सम्मान नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने नगर के विभिन्न मोहल्लों अल्पसंख्यक महिलाओं, को जागरूक करते हुए उन्हें फेसमास्क बांटे और कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के बारे में पूरी जानकारी देते हुए बचाव के उपाय बताए। उन्होंने गांव जरैया गदाखेडा, आशानगर, बिजहारी, आदि गांव में अल्पसंख्यक महिलाओं को नई रोशनी कार्रक्रम की जानकारी दी। साथ ही कार्रक्रम में महिलाओं को मिलने वाली अनुदान राशि का भी भुगतान किया। इस दौरान कवि वीरेन्द्र जैन नारद, संस्था के सुनील वाष्र्णेय ने लोगों महिलाओं का सम्मान किया।

input : avid hussain

यह भी देखे : आरडीए के पूर्व अध्यक्ष डॉ मुहम्मद हमजा मलिक ने भूख हड़ताल की घोषणा की

यह भी पढ़े : नवनिर्वाचित एमएलसी का हुआ जोशीला स्वागत

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें tv 30 india एप

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp