Visitors have accessed this post 365 times.
बिजनौर के थाना कोतवाली शहर में एक शिकायतकर्ता द्वारा तहरीर दी गई। शिकायतकर्ता अनुसूचित जाति से है। पीड़ित व्यक्ति काफी समय से चण्डीगढ़ में घरों में रंग रोगन का कार्य कर रहा था। एक लड़का जो अपना नाम सोनू बताता था। और उसके घर के ही पास रहता था। पीड़ित जब 4 दिसम्बर को जब वह शादी के उद्देश्य से अपने गाँव आया था।घर के सभी लोग शादी के कार्यक्रम में व्यस्त थे। शादी में एक रिश्तेदार के साथ सोनू भी आया और उसकी पुत्री उम्र करीब 19 वर्ष को आरोपी सोनू बहला-फुसलाकर शादी करने तथा धर्म परिवर्तन करने के उद्देश्य से भगा कर ले गया। बाद मे पता चला कि सोनू का वास्तविक नाम अफजाल है। जो कि मुस्लिम समुदाय से है। इस घटना को लेकर एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि पीड़ित की
तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली शहर पर 825/20 धारा 366 भादवि0 व धारा 3 (2) 5 अनुसूचित जाति जनजाति अधि0 तथा धारा 3/5 (1) उत्तर प्रदेश विधि विरूद्व धर्म संपरिवर्तन अध्यादेश 2020 पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने करवाई करते हुए। आरोपी अफजाल उर्फ सोनू पुत्र भूरे निवासी ग्राम शामीबाला थाना मण्डावली को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है।
input : lokendra
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें tv 30 india एप
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp