Visitors have accessed this post 925 times.
सादाबाद : किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा कृषि योजनाओं का संचालन किया जा रहा है योजनाओं को किसानों तक पहुंचाने के लिए गोष्टी और किसान मेला का आयोजन जिले के विकासखंड स्तर पर हो रहा है इनमें एक ही स्थान पर किसानों को विभिन्न जानकारियां उपलब्ध कराई जा रही है जिसके तहत विकासखंड सादाबाद में कृषि विभाग के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में कृषक समृद्धि आयोग के सदस्य ऋषि जयसवाल के अलावा उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी यतेंद्र कुमार सिंह किसान संघ के अध्यक्ष अरुणेश वार्ष्णेय के अलावा डॉ एके सिंह डॉ गौरीशंकर गौतम डॉ राजकुमार सारस्वत विजय कुमार गौतम सोनवीर सिंह योगेश सारस्वत कमलकांत रावत आदि ने किसानों को विस्तार से जानकारी दी
इनपुट :- रंजीत कुमार
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें tv30india एप
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp









