Visitors have accessed this post 839 times.
सिकंदराराऊ : नगर के मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी स्थित ओम बाबा मंदिर पर श्रीराम जानकी विवाह का 25 वां वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस के उपलक्ष में नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। 19 दिसंबर को ओम बाबा मंदिर पर श्रीराम महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा।
बता दें कि 25 वर्ष पूर्व ओम बाबा मंदिर पर श्री राम जानकी विवाह का आयोजन किया गया था ।19 दिसंबर को इस उपलक्ष में भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। नगर के मोहल्ला बगिया बारहसैनी स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर पर आचार्य सुभाष दीक्षित के पावन सानिध्य में विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात नगर में श्रीराम जानकी की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जो ओम बाबा मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभा यात्रा का श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा एवं आरती उतारकर जगह-जगह स्वागत किया। इस अवसर पर त्यागी बाबा, आचार्य सुभाष दीक्षित, पुरोहित रोहिताश दीक्षित, शिरोमणि वार्ष्णेय, निधीश वार्ष्णेय, प्रकाश वार्ष्णेय, अखिल वार्ष्णेय, चेतन वार्ष्णेय, आदि मौजूद रहे ।
input : अनूप शर्मा
यह भी पढ़े : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता नितिन शर्मा ने डॉ पाठक को श्रंद्धाजलि की अर्पित
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें tv 30 india एप
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp










