Visitors have accessed this post 295 times.

सासनी : समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला महासचिव महेंद्र सिंह सोलंकी ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 118वीं जयंती के मौके पर तहसील परिसर में मनाई जयंती। और कहा की किसानों के हक में चौधरी साहब ने आवाज बुलंद करने का फैसला किया किसानों के मसीहा माने जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती को किसान दिवस के रूप में मनाया जाता है।भारत में 23 दिसंबर को राष्‍ट्रीय कृषक दिवस मनाया जाता है। इसी दिन भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्मदिवस भी होता है। भारत के किसानों की स्थिति को सुधारने के लिए चरण सिंह ने काफी काम किए थे और यही कारण है कि उनके जन्मदिवस को राष्‍ट्रीय कृषक दिवस के लिए चुना गया।भारत को कृषि प्रधान देश माना जा रहा है। हमारे देश के किसानों को अर्थव्यवस्था की रीढ़ माना जाता रहा है। चौधरी चरण सिंह देश के किसान नेता थे जिन्होंने देश की संसद में किसानों के लिए आवाज बुलंद की थी। चरण सिंह 28 जुलाई 1979 से लेकर 14 जनवरी 1980 तक देश के प्रधानमंत्री रहे थे। 23 दिसंबर 1902 को उनका जन्म पश्चिमी यूपी के हापुड़ में हुआ था।इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख रमेश चंद ठेनुआ, हरवीर सिंह तोमर, सतेंद्र सिंह, मदन शर्मा फौजी सुशील प्रभाकर, हेम सिंह ठेनुआ. ठाकुर अजब सिंह. आदि मौजूद रहे

input : avid hussain

यह भी पढ़े : सासनी विज्ञान क्लब द्वारा मनाया गया राष्ट्रीय गणित दिवस

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp