Visitors have accessed this post 1403 times.
बुधवार का दिन इंस्टाग्राम के ऐतिहासिक रहा। इस सोशल साइट के यूजर्स की संख्या बुधवार को एक अरब हो गई। इसके पीछे मान जा रहा है इंस्टाग्राम में यूट्यूब की तर्ज पर जो आईजीटीवी शुरू किया है उससे यूजर्स खींचे चले आ रहे हैं। इंस्टाग्राम अब फेसबुक का चौथा ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है जिसने एक अरब यूजर्स का आंकड़ा पार कर लिया।
फेसबुक के खुद दो अरब (2 billion) से ज्यादा यूजर्स हैं। जबकि वॉट्सएप और मसेंजर ने भी एक -एक अरब यूजर्स का आंकड़ा पार कर लिया है। इंस्टाग्राम के पास पिछले साल सितंबर में 800 मिलियन यानी 80 करोड़ यूजर्स थे। तेजी से लोकप्रिय होने वाला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने ट्विटर और स्नैपचैट को भी पीछे कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार इंस्टाग्राम को यंग जनरेशन काफी ज्यादा पसंद कर रही है जबकि फेसबुक से युवाओं की संख्या घटी है।
इंस्टाग्राम के सीईओ केविन सिस्टॉर्म ने इंस्टाग्राम के नए फीचर आईजीटीवी लॉन्च करने के मौके परर इस सफलता की जानकरी दी।
Input jay








