Visitors have accessed this post 270 times.

सासनी गरीब और मजलूमों की सहायता करने पर जो आनंद मिलता है, या जो मन को प्रसन्नता मिलती है, उसका कहीं वयां नहीं किया जा सकता। वहीं गरीब और मजलूम के दिल से निकली दुआ भी कई तीर्थों से बढकर होती है। इसलिए हमें अपने जीवन में अच्छे काम करते हुए मजलूमों की सहायता अवश्य करनी चाहिए।
यह बातें श्री रामलीला मैदान में भारतीय विकास परिषद के बैनरतले कंबल वितरण के दौरान कृष्ण गोपाल शर्मा ने प्रकट किए। उन्होंने नेक काम कर उसे भूल जाने और प्रतिदिन एक गरीब की सहायता करने के लिए कहा।कार्रक्रम में करीब 250 से अधिक मजलूम और जरूरतमंदों को कंबल बांटे गये। चेयरमैन लालता प्रसाद माहौर ने कहा कि गरीबों की सेवा ही सच्ची ईश्वर की सेवा है। इस मौके पर कृष्ण गोपाल शर्मा, नीरज वार्ष्णेय, देवकीनंदन उपद्याय, राजकुमार अग्रवाल, वकील वार्ष्णेय, विपुल लुहाड़िया, पवन वार्ष्णेय, मुकेश वार्ष्णेय, रामस्वरूप कुशवाहा, राजीव गुप्ता, संजीव वार्ष्णेय कार्यकर्ता व पदाधिकारी रहे मौजूद।

input : avid hussain

यह भी पढ़े : वृंदावन के निधिवन का रहस्य जिसे सुन आप हैरान रह जाएंगे

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp