Visitors have accessed this post 710 times.
हाथरस : सासनी के खंडेलवाल चौकी के निकट श्री साईं कोल्ड स्टोरेज में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई।कोल्ड स्टोरेज में काम कर रहे कर्मचारियों में मची अफरा-तफरी। मौके पर दमकल की 3 गाड़ियां पहुंची। दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी। बताया जा रहा है कि कोल्ड स्टोरेज के ऊपर छत पर बने नंबर 2 चेंबर में आग लगी है। 
मौके पर पहुंचे अग्निशमन के क्षेत्र अधिकारी द्वारा बताया गया कि अग्निशमन विभाग के कर्मचारी आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं। समाचार लिखे जाने तक किसी भी प्रकार का नुकसान का अनुमान नहीं लग पाया है। और ना ही आग लगने का कारण पता चल पाया है।
इनपुट : आविद हुसैन
अपने क्षेत्र की ख़बरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA ऐप –https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp










